फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Zulfikar and won the debate Abek

वाद-विवाद प्रतियोगिता में जुल्फिकार व आबेक जीते

Thu, 29 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 29 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Zulfikar and won the debate Abek
पुलिस लाइन में वाद-विवाद प्रतियोगिता में मंचासीन अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में मानवाधिकार संरक्षण व पुलिस कार्य प्रणाली के मध्य सामंजस्य स्थापित हो सकता है, विषय पर जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जनपद भर के पुलिस कर्मियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। मंचासीन मुख्य अतिथि एडीजे आरके बंसल, एसडीएम सदर राकेश गुप्ता, सीओ सिटी आरके गौतम का आरआई गंगासरन द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पुलिस कर्मियों ने कहा कि मानवाधिकार आवश्यक तो है, लेकिन मानवाधिकारों का कई बार लोग दुरुपयोग करते हैं और पुलिस पर गलत आरोप लगाते हैं, लेकिन जब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मी हल्का बल प्रयोग कर देते है तो मीडियाकर्मी इन घटनाओं को इस तरह से पेश करते हंै कि संबंधित पुलिस कर्मी दोषी न होने के बाद भी उसे दोषी करार दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्ष और विपक्ष में अपने विचार व्यक्त करने वाले पुलिस कर्मियों ने यह स्वीकार किया कि पुलिस ज्यादती करती है, लेकिन पुलिस की मजबूरी होती है। जनपद भर से शामिल हुए पुलिस कर्मियों में से प्रतियोगिता के पक्ष पर बोलने वाले कांस्टेबिल जुल्फिकार और विपक्ष में बोलने वाले कांस्टेबल आबेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


 एडीजे आरके बंसल द्वारा दोनों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में एडीजे आरके बंसल के अलावा एसडीएम सदर राकेश कुमार गुप्ता, सीओ सिटी आरके गौतम शामिल थे। प्रतियोगिता में एसआई मोहित राणा, अमरपाल, विश्ववीर, संजीव कुमार, अमित कुमार, संदीप कुमार, दिलशाद अहमद, विकास पाल, दिनेश कुमार, कार्तिक शर्मा,  अजय कुमार, विजयपाल, कुमकुम, प्रीती, दीपक कुमार, अवधेश  कुमार, भगवती प्रसाद, मधू सिंह शामिल हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed