फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bad road to school

बहुत कठिन है डगर पाठशाला की: बदहाल रास्तों पर मासूम रोज दे रहे परीक्षा, शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर

Sat, 22 Aug 2026 10:39 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 22 Aug 2026 10:39 AM IST
सार

अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों तक जाने वाले रास्तों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। नालियों की सफाई कराकर जल निकासी के पुख्ता इंतजाम हों ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंच सकें।
 

विज्ञापन
Bad road to school
कुंवरपुर और नगला प्राण के रास्तों का हाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले के ग्रामीण अंचल में बारिश के बाद बदहाल सड़कें और जलभराव मासूम बच्चों के भविष्य और सेहत पर भारी पड़ रहा है। स्कूलों तक पहुंचने वाले रास्ते कीचड़ और गंदे पानी से भरे पड़े हैं। इन रास्तों पर स्कूल तक आने-जाने के लिए बच्चों को रोज परीक्षा देनी पड़ रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक कई बार गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों तक जाने वाले रास्तों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। नालियों की सफाई कराकर जल निकासी के पुख्ता इंतजाम हों ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंच सकें।
विज्ञापन


केस-1 : कुंवरपुर में नाली सफाई न होने से जलभराव
गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण कंपोजिट विद्यालय कुंवरपुर जाने वाले 206 बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में हालत बेहद विकट हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई न होने से यह स्थिति बनी है। जल निकासी और गड्ढे भरवाने की मांग लंबे समय से अनसुनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bad road to school
नगला खिरनी और ओढ़पुरा का हाल - फोटो : संवाद

केस-2 : नगला खिरनी में 10 वर्ष से रास्ते पर भरा है गंदा पानी
ग्राम पंचायत परसारा के माजरा नगला खिरनी स्थित प्राथमिक विद्यालय का रास्ता पिछले 10 वर्ष से जलभराव की चपेट में है। लाढपुर जाने वाले इस मुख्य रास्ते से रोजाना 125 बच्चे गंदे पानी से गुजरकर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। शिकायतों के बावजूद पंचायत स्तर से जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया।

केस-3 : जंगला में फिसलकर गिर रहे बच्चे, चोट का खतरा
सादाबाद क्षेत्र के गांव जंगला में प्राथमिक विद्यालय जाने वाला रास्ता कीचड़ से पटा है। पिछले 10 वर्ष से जारी इस समस्या के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले 65 बच्चों के फिसलकर गिरने और चोटिल होने का डर बना रहता है। बारिश में कपड़े खराब होना तो आम बात हो चुकी है।

Bad road to school
गंदे पानी से होकर स्कूल जाते कंपोजिट विद्यालय कुंवरपुर के विद्यार्थी - फोटो : संवाद

केस-4 : नगला प्राण में तीन वर्ष से नालियां ठप
सहपऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला प्राण के रास्ते पर बीते तीन वर्ष से जलभराव है। स्थानीय लोगों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी नालियों की सफाई नहीं कराई गई, जिससे 45 मासूम बच्चे गंदे पानी से होकर आने-जाने के लिए बेबस हैं।

केस-5 : ओढ़पुरा में पनप रहे मच्छर, फोन नहीं उठाते सभासद
मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा तिराहे के पास संविलियन विद्यालय ओढ़पुरा के गेट तक जाने वाला रास्ता पक्का नहीं है। पिछले चार साल से जमा पानी में मच्छर व कीटाणु पनपने से 54 बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के लिए स्थानीय सभासद को फोन करो तो वह कॉल रिसीव नहीं करते।

अगर इस तरह की शिकायतें हैं तो जांच कराकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।-राकेश बाबू, जिला पंचायत राज अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed