{"_id":"5d03e95f8ebc3e1c7328523c","slug":"youth-killed-in-suspicious-condition-by-train-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप
Sat, 15 Jun 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव दर्शना में ट्रेन से कटकर संदिग्धावस्था में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने कथरिया निवासी चार लोगों पर ट्रेन के आगे इस युवक को फेंककर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के चचेरे भाई की तहरीर के आधार पर चार नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
शुक्रवार की सुबह चेतन शर्मा (30 वर्ष) पुत्र नरोत्तमदास की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। इस घटना को लेकर कराई रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत कुमार पुत्र संत कुमार निवासी दर्शना शुक्रवार की सुबह पवन की दुकान पर बैठा हुआ था। दुकान के पास ही एक खाली जगह है, वहां पर कथरिया निवासी चार व्यक्ति रवेंद्र पुत्र ओमी, नीरज पुत्र मक्खन लाल, हरिओम पुत्र ओमप्रकाश और राजू पुत्र करुआ आपस में बात कर रहे थे कि चेतन को बुलाओ उससे माफी मांगनी है। आरोपियों ने चेतन को बुलाया और उससे कहने लगे कि हरिजन एक्ट में जो मुकदमा दर्ज कराया है, वह झूठा है, हमें माफ कर दे। इसके बाद यहां पर आरोपियों ने नशेबाजी भी की।
परिजनों का आरोप है कि थोड़ी ही देर बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां पर गांव के लोग आ गए। यहां पर आरोपी चेतन के साथ मारपीट करने लगे। उनसे बचने के लिए चेतन भागा तो आरोपी भी उसके पीछे भागने लगे। इसी बीच मथुरा की ओर से आने वाली ट्रेन के सामने आरोपियों ने चेतन को फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के चचेरे भाई प्रशांत शर्मा की तहरीर पर रवेंद्र, नीरज, हरिओम और राजू के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।