फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   youth Hit by a train crossing the railway track

Hathras News: रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक आया ट्रेन के चपेट में, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 20 Dec 2025 01:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 01:53 PM IST
सार

युवक को अपने बाबा के निधन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह भागता हुआ घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में वह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
youth Hit by a train crossing the railway track
रेलवे ट्रैक - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव माधुरी के निकट 20 दिसंबर की सुबह आठ बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय शोभित (20) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक अपने बाबा के निधन की सूचना मिलने पर दौड़कर घर की तरफ जा रहा था। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शोभित पुत्र संजय गांव में खेत की रखवाली कर रहा था। इस दौरान उसे अपने बाबा कमल सिंह (60) के निधन की सूचना मिली। यह सुनकर वह बदहवास हो गया और घर की तरफ दौड़ने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रास्ते में गांव माधुरी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कमल सिंह की मौत से घर में पहले से ही परिजन शोक में डूबे थे। इस बीच शोभित की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक दिन में दो मौतों ने इस परिवार और गांव वालों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed