फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth fell in borewell rescue lasted for two hours

Hathras News: बोरवेल में गिरा युवक, दो घंटे चला रेस्क्यू, बाहर निकाल कराया अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Feb 2023 07:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की वाटर वर्क्स कॉलोनी में पानी की टंकी के पास स्थित पुराने बोरवेल में शिवा पुत्र ऊदल सिंह निवासी बेलनशाह कोठी नशे की हालत में अपना फोन निकालने के प्रयास में गिर गया।

विज्ञापन
Youth fell in borewell rescue lasted for two hours
बोरवेल प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की हालत में एक युवक हाथरस के वाटर वर्क्स स्थित बोरवेल में गिर गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने युवक को बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की वाटर वर्क्स कॉलोनी में पानी की टंकी के पास स्थित पुराने बोरवेल में शिवा पुत्र ऊदल सिंह निवासी बेलनशाह कोठी नशे की हालत में अपना फोन निकालने के प्रयास में गिर गया। इसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमों को निर्देशित किया। 
विज्ञापन


व्यक्ति को सिलिंडर के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हुए जेसीबी के माध्यम से दो घंटे के अंदर उसे निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एसपी देवेश पांडेय ने बताया कि इस संबंध में स्टेट डिजास्टर रेस्पोंस फाउंड गाजियाबाद के अधिकारियों से वार्ता कर ली गई थी। लेकिन एनडीआरएफ की टीम रवाना होने से पूर्व ही फायर ब्रिगेड टीम के जवानों ने व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed