{"_id":"60e49bc78ebc3e9eb00d9d35","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-kajrothi-chaos-sadabad-news-ali267447247","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजरौठी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजरौठी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
क्षेत्र के गांव कजरौठी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस इस मौत को आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 34 साल थी। इस युवक ने घर में ही बांस में बंधे बिजली के तार से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
कृष्णा नगर में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कस्बे के कृष्णा नगर में मंगलवार की शाम को एक 23 वर्षीय महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि कृष्णा नगर में लक्ष्मी पत्नी काव्य शर्मा ने मंगलवार की देर शाम अपने मकान के दूसरे मंजिल पर बने एक कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल ने बताया कि आत्महत्या किए जाने के कारण का पता नहीं चल सका है। बताते हैं कि महिला की शादी सात माह पहले ही हुई थी।