{"_id":"69ac558e5b52004760050ba5","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-in-mursan-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सगाई में शामिल होने आए युवक की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सगाई में शामिल होने आए युवक की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 07 Mar 2026 10:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:13 PM IST
सार
दुर्गेश छत पर रखे एक लोहे के पाइप को उठाने के लिए गया था, तभी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से उसको करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक दुर्गेश, मौके पर पहुंंची पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव बंका में एक सगाई समारोह के दौरान करंट की चपेट में आकर दुर्गेश (18) की मौत हो गई। वह अपने मामा की सगाई में शामिल होने आया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के बहादुरपुर निवासी शिशुपाल का कहना है कि उनका बेटा दुर्गेश अपने मामा सोनू पुत्र महीपाल निवासी गांव बंका की सगाई में शामिल होने आया था। सोनू की शादी 9 मार्च को मथुरा की युवती से होनी है। दुर्गेश छत पर रखे एक लोहे के पाइप को उठाने के लिए गया था, तभी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से उसको करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्गेश अपने छोटे भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ 7 मार्च की दोपहर को ही मामा के घर पहुंचा था। एक ओर जहां रिश्तेदारों के लिए भोजन की तैयारी चल रही थी, वहीं दूसरी ओर इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्गेश अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता शिशुपाल सिलाई का काम करते हैं। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन