फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies due to collision with bike of unknown vehicle

Hathras News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

Tue, 26 Dec 2023 09:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 09:33 PM IST
सार

कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कुंजलपुर निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार पुत्र लेखराज सिंह किसी कार्यक्रम में शामिल होने कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना आया था। जब वह देर शाम बाइक पर सवार होकर बिसाना से अपने गांव लौट रहा था तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने युवक की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Youth dies due to collision with bike of unknown vehicle
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिसाना के निकट 26 दिसंबर की देर शाम एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया 

विज्ञापन


कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कुंजलपुर निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार पुत्र लेखराज सिंह किसी कार्यक्रम में शामिल होने कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना आया था। जब वह देर शाम बाइक पर सवार होकर बिसाना से अपने गांव लौट रहा था तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने युवक की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही युवक के परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। गांव में मातम का माहौल छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed