{"_id":"66ad79362fe5ceca5d0b76d9","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-hathras-news-c-2-1-ali1027-449478-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 03 Aug 2024 05:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:56 AM IST
सार
युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था कि मालगाड़ी आ गई। जिससे युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातप छा गया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लाइन पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सत्यप्रकाश (40) पुत्र मंगल सिंह निवासी ऊंचागांव जलेसर जिला एटा के रूप में हुई है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन