{"_id":"6467a07ad9c2d2e7c9016944","slug":"youth-died-during-treatment-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उपचार के दौरान युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उपचार के दौरान युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
Fri, 19 May 2023 09:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 09:44 PM IST
सार
पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक श्यामू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
30 वर्षीय श्यामू पुत्र सरमन निवासी नगला मेवा थाना सहपऊ बेलदारी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। श्यामू के भाई सूरज ने बताया कि श्यामू पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
भाई सूरज का आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई। इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक ने अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ा है।
विज्ञापन