फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth beaten to death with sticks

Hathras News: लाठी-डंडों से पीटकर कर युवक की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव

Tue, 20 Jun 2023 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 08:53 PM IST
सार

रामबहादुर थाना चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई निवासी राजपाल का पुत्र था। रोहई के मजरा नगला रठिया  में उसका रक्तरंजित शव एक महिला के घर की छत पर चरपाई पर पडा मिला। सूचना पर पहुंची युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Youth beaten to death with sticks
पीटकर हत्या प्रतीकात्मक - फोटो : social media

विस्तार

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई के मजरा नगला रठिया में युवक रामबहादुर (35) की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार रात करीब 12 बजे गांव की ही एक महिला के घर छत पर चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के भाई राजेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।            

विज्ञापन


रामबहादुर थाना चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई निवासी राजपाल का पुत्र था। रोहई के मजरा नगला रठिया  में उसका रक्तरंजित शव एक महिला के घर की छत पर चरपाई पर पडा मिला। सूचना पर पहुंची युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि राम बहादुर ने पांच-छह साल  पहले महिला के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस कारण अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। 
विज्ञापन


19 जून को समय करीब 10 बजे वह शराब पीकर महिला के घर गया था। इस घटना की सूचना महिला की बेटी और बेटे ने घर पर आकर दी। जिसपर रामबहादुर का भाई और परिवार के लोग महिला के घर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी रितेश कुमार का कहना है कि युवक का शव लहूलुहान हालत में नगला रठिया में छत पर मिला है। घटना की मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed