{"_id":"63e92a8c759429c3410affdd","slug":"youth-accused-of-kidnapping-sent-to-jail-hathras-news-c-2-1-43159-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अपहरण के आरोपी युवक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अपहरण के आरोपी युवक को भेजा जेल
Sun, 12 Feb 2023 11:36 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
कस्बा मुरसान के मोहल्ला के किला मढैया के रहने वाले चार वर्षीय मासूम का पड़ोसी ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को मथुरा रेलवे स्टेशन से बच्चे को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।
किला मढैया निवासी भोला पुत्र बनवारी ने बताया कि उसका चार वर्षीय भतीजा अनिल पुत्र धर्मेंद्र शनिवार दोपहर 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी सनी पुत्र लख्खोराम ने उसका अपहरण कर लिया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात आरोपी को मथुरा रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। उसके पास अनिल को बरामद कर लिया गया है। अनिल केा परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी सनी को जेल भेज दिया है।