{"_id":"680cd0dceeb255b14e03a723","slug":"young-man-was-beaten-up-at-his-in-laws-house-a-report-was-filed-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ससुराल में पत्नी को गया बुलाने, दामाद को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों व सरिया से पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ससुराल में पत्नी को गया बुलाने, दामाद को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों व सरिया से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 26 Apr 2025 05:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 05:56 PM IST
सार
पवन कुमार कुशवाहा की पत्नी कविता करीब नौ महीने से अपने मायके में रह रही है। वह अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा। वहां पर उससे ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। उसे जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों एवं सरिया से पीटा।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौ महीने से मायके में रह रही पत्नी को ससुराल से बुलाने गए दामाद को ससुराल वालों ने जमकर पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाथरस कोतवाली सदर के अहिय्यापुर खुर्द निवासी पवन कुमार कुशवाहा ने ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली जंक्शन में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी कविता करीब नौ महीने से अपने मायके गढ़ ऐंहन में रह रही है। वह 22 अप्रैल दोपहर 12 बजे अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन
वहां पर उसके साथ प्रभु पुत्र नामालूम, भारत, बाहदुर, रवि पुत्रगण प्रभु निवासी गढ़ ऐंहन ने मारपीट की। जमीन पर गिराकर लाठी डंडों एवं सरिया से उसे पीटा। उसकी चीख पुकार सुनकर कुछ लोगों ने उसे बचाया। उसे काफी गंभीर चोट लगी हैं। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन