{"_id":"63d5353d76891a035570d0dc","slug":"young-man-refused-to-marry-after-gaud-bharai-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोद भराई के बाद युवक ने किया शादी से इन्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, तो हुआ राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोद भराई के बाद युवक ने किया शादी से इन्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, तो हुआ राजी
Sat, 28 Jan 2023 08:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:16 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की युवती की शादी मथुरा के युवक के साथ तय हुई थी। परिजनों ने युवती की गोद भराई भी कर दी। इसके बाद उसने युवती के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर मुकदमा दर्ज हुआ और युवक पुलिस के गिरफ्त में आते ही शादी के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : iStock
विस्तार
रिश्ता तय होने के बाद भी युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जैसे ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया, वैसे ही आरोपी शादी करने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की युवती की शादी मथुरा के युवक के साथ तय हुई थी। परिजनों ने युवती की गोद भराई भी कर दी। आरोप है कि युवक अपनी मंगेतर से मिलता रहा और चढ़ावे में दिए गए आभूषणों को भी ले गया। इसके बाद उसने युवती के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्त में लिया, तो दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। तब आरोपी युवक शादी करने को तैयार हो गया। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन