{"_id":"6ae0fdf7751fe80dec07d3ec","slug":"41-fertilizer-and-seed-shops-were-raided-and-16-samples-were-taken-hathras-news-c-56-1-hts1003-156286-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाद-बीज की 41 दुकानों पर मारा छापा, 16 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाद-बीज की 41 दुकानों पर मारा छापा, 16 नमूने लिए
Wed, 28 Oct 2026 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। शासन के निर्देश पर मंगलवार को कृषि अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने जिले की चारों तहसीलों में बीज विक्रय केंद्रों व दुकानों पर छापा मारा। टीमों ने 41 दुकानों पर छापा मारा और बीज के 16 नमूने लिए।
जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने बताया कि कृषकों को मिलावटी और घटिया बीजों से बचाने और निर्धारित दर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तहसीलवार उर्वरक व बीज निरीक्षकों की विशेष टीमें गठित की गई थीं। इसके तहत हाथरस तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी व उप कृषि निदेशक सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच पड़ताल की।
सिकंदराराऊ तहसील में स्वयं जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर व अभिलेख खंगाले। सासनी व सादाबाद तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बीज भंडारों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता मानक के विपरीत पाए जाने अथवा अमानक साबित होने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कंट्रोल रूम नंबर जारी
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि किसी किसान को बीज की उपलब्धता, गुणवत्ता अथवा मूल्य से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है, तो उसके त्वरित समाधान के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान मोबाइल नंबर 8126556290 पर सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।