फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man ran without clothe through the village for Rs 5,000

मजाक की हद पार: पांच हजार की शर्त के लिए गांव में निर्वस्त्र घूमा युवक, वीडियो हवायरल, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 May 2026 01:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 04 May 2026 01:40 PM IST
सार

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो में एक युवक से कुछ लोग शर्त लगा रहे हैं। युवक ने अपने एक-एक कर सभी कपड़े उतार दिए। उसके बाद युवक वहां से पूरे गांव में दौड़ता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
young man ran without clothe through the village for Rs 5,000
मामला चंदपा कोतवाली का - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदपा में मानवता और सामाजिक मर्यादा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां महज पांच हजार रुपये की शर्त जीतने की खातिर एक युवक गांव की गलियों में निर्वस्त्र होकर दौड़ पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


यह शर्मनाक वाकया चंदपा कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक प्रभावशाली व्यक्ति ने रविवार की शाम को गांव के ही युवक के सामने शर्त रखी थी। शर्त यह थी कि यदि वह पूरे गांव में निर्वस्त्र होकर दौड़ लगाएगा, तो उसे पांच हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। शुरुआत में यह सब मजाक लग रहा था, लेकिन अचानक दोस्तों के बीच युवक ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। चंद रुपये व दोस्तों के समक्ष खुद को बेबाक दिखाने के लिए युवक निर्वस्त्र हो गया और गांव में दौड़ लगा दी।
विज्ञापन


उसके ही दोस्त पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना रहे थे। वीडियो में महिलाएं व बुजुर्ग भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक-दूसरे के मोबाइल में ट्रांसफर हुआ और फिर देखते ही देखते वायरल हो गया। घटना से ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार को चंदपा पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन युवकों की तलाश शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में प्रधान पति भी नजर आ रहे हैं, जबकि उनका कहना है कि वह युवकों को समझाने पहुंचे थे। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। एक युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। बाकी लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed