फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man life taken to avenge the murder of the woman

Hathras News: महिला की हत्या का बदला लेने के लिए ली गई थी युवक की जान, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Sat, 03 Jun 2023 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 09:59 PM IST
सार

17 मई को ही अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में लावारिस शव मिला था। शव की शिनाख्त न होने से पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। एक जून को मां को लावारिस शव मिलने की जानकारी मिली। मां ने यश के कपड़े, जूते आदि से उसकी शिनाख्त की। 

विज्ञापन
young man life taken to avenge the murder of the woman
पकड़ा गया राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने लापता योगेश की हत्या का राजफाश कर दिया है। 17 मई को लापता हुए योगेश का शव उसी दिन रात को अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के बौनेर के पास सड़क किनारे मिला था। भाई ने दो नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छानबीन में हत्या की वजह एक महिला की हत्या की रंजिश सामने आई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांशु पुत्र प्रवेंद्र भारद्वाज निवासी मोहल्ला दमदमा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 17 मई को उसका छोटा भाई यश उर्फ योगेश (23) लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी कोतवाली में 23 मई को मां रेखा देवी ने दर्ज कराई थी। 17 मई को ही अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में लावारिस शव मिला था। शव की शिनाख्त न होने से पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। एक जून को मां को लावारिस शव मिलने की जानकारी मिली। मां ने यश के कपड़े, जूते आदि से उसकी शिनाख्त की। 
विज्ञापन


मां को जानकारी हुई कि पुरानी रंजिश के चलते राहुल कुमार पुत्र गिरीश पाराशर, बबलू पुत्र सुरेश राणा निवासीगण गांव बढ़ौली फत्ते खां थाना मडराक जिला अलीगढ़ ने यश उर्फ योगेश भारद्वाज की हत्या कर शव को फेंक दिया था। पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर हत्यारोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि वर्ष 2021 में बढ़ौली निवासी कुसुमा देवी की हत्या हुई थी। इस मामले में योगेश जेल गया था और कुछ माह पूर्व जमानत पर आया था। कुसुमा के जेठ का बेटा राहुल योगेश से रंजिश मानने लगा। इसी रंजिश में उसने अपने एक साथी की मदद से योगेश की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed