{"_id":"66cc44a98fa69f60bb0ba7ba","slug":"young-man-gets-electrocuted-while-wiring-inverter-dies-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101136-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: इन्वर्टर का तार लगाते वक्त युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: इन्वर्टर का तार लगाते वक्त युवक को लगा करंट, मौत
Mon, 26 Aug 2024 02:32 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
गांव बिजाहरी के मजरा बनगढ़ में शनिवार रात को एक युवक इन्वर्टर के तार लगाते वक्त करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक माह पहले की युवक शादी हुई थी।
22 वर्षीय कन्हैया पुत्र अजब सिंह रात को लाइट जाने पर इन्वर्टर के तार लगा रहा था। इस बीच शरीर में करंट दौड़ गया। अचेत होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। युवक अपने पिता के साथ सासनी में कुल्छे की ढकेल लगाता था। करीब एक माह पूर्व ही कन्हैया की शादी हुई थी। पति के मौत की खबर सुन पत्नी पूजा गश खाकर गिर पड़ी। परिवार की महिला उसे संभाल रही थीं।