फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   you can take corp from any dealer

बदल दीजिए कोटेदार, अब किसी भी डीलर से लीजिए राशन

Wed, 07 Aug 2019 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
you can take corp from any dealer
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

राशन के वितरण में अगर कोई कोटेदार या राशन डीलर आपको परेशान करता है। समय से दुकान नहीं खोलता है। गलत व्यवहार करता है। निर्धारित मात्रा से कम राशन सामग्री प्रदान करता है, तो अब उसकी शिकायत के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। यदि आप नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ता हैं तो फिर आप ऐसे कोटेदार को बदल दीजिए, क्यों कि पांच अगस्त से कोटेदारों को बदलकर राशन सामग्री लेने की व्यवस्था नगर पंचायत क्षेत्र में प्रभावी हो गई है।

गौरतलब हो कि पिछले कई माह से राशन का वितरण आधार लिंक ई-पीओएस मशीन के जरिए किया जा रहा है। यह मशीन अंगूठा या फिर आंखों के रेटीना के आधार पर उपभोक्ता का मिलान करते हुए राशन की अनुमति देती है। अब तक सादाबाद नगर क्षेत्र में 90 से 95 फीसदी तक राशन इसी आधार पर वितरित हो रहा है। इसी दरम्यान अब शासन स्तर से एक और नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिसके तहत शहरी या नगरीय क्षेत्र का कोई भी कार्डधारक अपनी सुविधानुसार किसी भी कोटेदार से राशन सामग्री प्राप्त कर सकेगा। एक देश एक राशन कार्ड की योजना के तहत यह सुविधा पांच अगस्त से जिलेभर के शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गई है। सादाबाद में हाल फिलहाल में कार्यभार ग्रहण करने वाले नव नियुक्त पूर्ति निरीक्षक यतीश गुप्ता ने बातचीत के दौरान बताया कि अब नगर पंचायत क्षेत्र सादाबाद के कार्ड धारक अब शहर के 10 में से किसी भी कोटेदार से राशन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कार्ड धारकों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, एलपीजी कनेक्शन की प्रति, बिजली बिल की प्रति भी साथ ले जानी होगी। जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड लिंक नहीं है, वह उपभोक्ता ऑनलाइन या फिर कार्यालय में पहुंचकर अपना आधार कार्ड लिंक करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed