{"_id":"69543f6d390fc5cd5c05f9f2","slug":"yogi-and-modi-are-like-tarpaulins-not-a-proper-roof-anand-ji-hathras-news-c-56-1-hts1003-142526-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी, मोदी त्रिपाल हैं, छत नहीं : आनंद जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी, मोदी त्रिपाल हैं, छत नहीं : आनंद जी
Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
शहर के औद्योगिक आस्थान में ब्रह्मचारी आनंद जी महाराज के आगमन पर स्वागत करते उद्यमी एवं अन्य। सं
- फोटो : Samvad
अखिल भारतीय गोरक्षा संस्थान के प्रमुख रहे हरिद्वार के ब्रह्मचारी आनंद जी महाराज ने कहा कि देश में योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपाल की तरह हैं, लेकिन छत समाज को स्वयं बनना होगा। जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक स्थायी संरक्षण और सुरक्षा संभव नहीं है। कलयुग में शक्तिशाली बनने का मूल मंत्र संगठन ही है।
आनंदजी महाराज का मंगलवार को शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उद्यमी अभय गर्ग के प्रतिष्ठान पर आगमन के दौरान उद्यमी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया। उन्होंने परिवार व्यवस्था पर भी विस्तार से बात रखी। उन्होंने कहा कि केवल हम दो-हमारे दो की सोच से बाहर आकर चार संतानों की ओर बढ़ना चाहिए, ताकि समाज मजबूत बने।
उन्होंने अनावश्यक ऑपरेशन कर प्रसव कराने वाले चिकित्सकों को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि यह एक गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही है, जिस पर समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान दिया जाए, ताकि वे जीवन में चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का पालन कर सकें।
विज्ञापन
इस मौके पर रिटायर्ड जिला जज विजय कुमार गौतम महरारा वाले, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विष्णु गौतम, ऋषि बंसल सराफ, पिंकी गर्ग, अमित गर्ग, रिंकू, पराग गर्ग, पुनीत गर्ग आदि ने महाराज के विचारों की सराहना की और धर्म व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।