{"_id":"647cbb2d2e3492014f0199f4","slug":"yogesh-murder-case-second-accused-balua-arrested-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: योगेश हत्याकांड का दूसरा आरोपी बलुआ गिरफ्तार, अलीगढ़ के मडराक-अकराबाद थानों में दर्ज हैं मुकदमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: योगेश हत्याकांड का दूसरा आरोपी बलुआ गिरफ्तार, अलीगढ़ के मडराक-अकराबाद थानों में दर्ज हैं मुकदमें
Sun, 04 Jun 2023 09:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 09:56 PM IST
सार
योगेश की हत्या का ताना-बाना राहुल निवासी मडराक ने अपनी एक महिला रिश्तेदार की हत्या का बदला लेने के लिए बुना था।मृतक योगेश महिला की हत्या में नामजद था और कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर आया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार बलुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदमा निवासी युवक योगेश भारद्वाज की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने दूसरे नामजद बलुआ को भी शनिवार की रात को अलीगढ़ बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर थाना मडराक में पांच, अकराबाद में कई लूट व हत्या और अपहरण के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
योगेश की हत्या का ताना-बाना राहुल निवासी मडराक ने अपनी एक महिला रिश्तेदार की हत्या का बदला लेने के लिए बुना था।मृतक योगेश महिला की हत्या में नामजद था और कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर आया था। रंजिश के तहत राहुल ने योगेश की हत्या के लिए अपने साथ हिस्टीशीटर बल्लू उर्फ बबलू उर्फ बलुआ, राजकुमार उर्फ संजू पुत्र सुरेशचंद्र निवासी गांव बढ़ौली फतेह खां मडराक को चुना। राहुल की योगेश से जानकारी थी।
विज्ञापन
17 मई को उसने फोन करके योगेश अपने पास बुला लिया और शराब पिलाकर अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के बौनेर के पास हत्याकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। गांधी पार्क पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज हाेते ही जांच शुरू कर दी। शव बरामद हाेने के बाद मृतक के भाई ने राहुल और बल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। एक आरोपी राहुल को पुलिस शनिवार को जेल भेज चुकी है और दूसरे आरोपी बलुआ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन