फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women's hospital will be shifted from Bagla district hospital premises

Hathras News: बागला जिला अस्पताल परिसर से शिफ्ट होगा महिला अस्पताल

Sun, 25 Jan 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 25 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Women's hospital will be shifted from Bagla district hospital premises
बागला संयुक्त जिला अस्पताल में रोजाना आने वाले सैकड़ों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जिला पुरुष अस्पताल को पूरी क्षमता से चलाने के लिए यहां से महिला अस्पताल को शिफ्ट किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण तथा एमडी एनएचएम ने इसे मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अब केवल नई जगह का चयन कर इसका प्रस्ताव शासन में भेजा जाना है। वर्तमान में एक जगह होने के कारण दोनों ही अस्पताल जगह की कमी से जूझ रहे हैं।

मई 2008 में 100 बेड बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय की शुरुआत हुई थी। इसमें 30 बेड महिला और 70 बेड पुरुष अस्पताल के लिए रखे गए थे। तब से यही व्यवस्था है। इन 17 सालों में जिले की आबादी करीब 18 लाख पहुंच गई है। इस बीच सीटी स्कैन, पैथोलॉजी लैब, आईसीयू व आधुनिक ओटी की सुविधाएं बढ़ाई गईं, जिससे जगह समय के साथ कम पड़ती गई।
विज्ञापन

वर्तमान में ओपीडी में रोजाना 15 सौ से दो हजार मरीज आते हैं। इसके साथ ही 15 से 20 मरीज रोज भर्ती किए जाते हैं। जिला महिला अस्पताल में रोजाना 20 डिलीवरी का औसत है और ओपीडी में भी मरीजों की संख्या 250 से 500 के बीच रहती है। इस कारण जगह का अभाव रोज खलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेट रिव्यू मिशन में उठा मुद्दा

हाल ही में 17 से 19 जनवरी को चले स्टेट रिव्यू मिशन में बाहर से आए चिकित्सकों ने यह समस्या देखी। इसके बाद 21 जनवरी को आगरा में हुई अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष और एमडी एनएचएम डाॅ. पिंकी जोवल की बैठक में यह मुद्दा उठा। समस्या को दूर करने के लिए महिला अस्पताल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने और यहां पूरी 100 बेड क्षमता से पुरुष अस्पताल को चलाने का सुझाव दिया। इस सुझाव को उच्चाधिकारियों ने मंजूरी देकर जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।



महिला अस्पताल के लिए जगह की तलाश
बैठक से लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस क्रम में तैयारी शुरू कर दी है। डीएम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग इस ओर आगे कार्य करेगा। महिला अस्पताल के लिए शहर में ही उपयुक्त जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 30 बेड से बढ़ाकर महिला अस्पताल को भी कम से कम 100 बेड क्षमता तक पहुंचाया जाएगा।


डीएम को भी दिखी थी जगह की कमी

हाल ही में डीएम अतुल वत्स ने आयरन सूक्रोज सप्ताह के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। यहां एसएनसीयू वार्ड में 12 बेड के अनुरूप जगह काफी कम दिखी। यहां जगह के विस्तार पर चर्चा हुई थी। यहां भी संबंधित अधिकारियों ने जगह की कमी के बारे में उन्हें बताया था।


--



स्टेट रिव्यू मिशन की बैठक में जिला अस्पताल में जगह की कमी को दूर करने के लिए महिला अस्पताल को शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया है। इस संबंध दिशा-निर्देश मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

-डाॅ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed