{"_id":"664796abf7c0b3f01107de25","slug":"women-took-away-jewelery-worth-lakhs-from-jeweller-house-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ज्वेलर्स के यहां से लाखों के जेवरात ले गईं महिलाएं, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ज्वेलर्स के यहां से लाखों के जेवरात ले गईं महिलाएं, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Fri, 17 May 2024 11:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 11:11 PM IST
सार
13 मई को श्याम ज्वेलर्स पर चार महिलाएं आईं और दुकान स्वामी से ज्वेलरी दिखाने की बात कही। दो महिलाओं ने तो दुकानदार को बातों में उलझाए रखा, जबकि अन्य महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह महिलाएं वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने के कई आभूषण चोरी कर ले गईं।
विज्ञापन
सराफ की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहीं महिलाएं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सिकंदराराऊ नगर के बड़ा बाजार स्थित श्याम ज्वेलर्स की दुकान से 13 मई को चार महिलाएं धोखे से लाखों रुपये कीमत के स्वर्ण जेवरात ठग ले गईं। 17 मई को सीसी टीवी कैमरा देखने पर घटना का पता लगा। इस मामले में देर रात कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
कस्बे के बड़ा बाजार में लोकेश वर्मा की श्याम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 13 मई को वहां चार महिलाएं आईं और दुकान स्वामी से ज्वेलरी दिखाने की बात कही। दो महिलाओं ने तो दुकानदार को बातों में उलझाए रखा, जबकि अन्य महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह महिलाएं वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने के कई आभूषण चोरी कर ले गईं।
विज्ञापन
दुकान स्वामी को कई दिन बाद इसका पता चला। इन महिलाओं की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसके बाद इन महिलाओं की तलाश की गई, लेकिन यह महिलाएं कहीं नहीं मिलीं। सराफ ने बताया कि जब उन्होंने माल की जांच की तो माल कम निकला। एक अनुमान के हिसाब से करीब 30 ग्राम सोने के जेवर उनके यहां कम थे।
विज्ञापन