{"_id":"69309c9a8cdd4e066903abb5","slug":"women-from-the-group-held-bank-employees-hostage-hathras-news-c-56-1-sali1016-141199-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: समूहों की महिलाओं ने बैंक कर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: समूहों की महिलाओं ने बैंक कर्मियों को बनाया बंधक
Thu, 04 Dec 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
मुरसान स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बुधवार की सुबह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने एक घंटे तक बैंक के बाहर बैठकर धरना दिया और बैंक अफसर-कर्मचारियों को बंधक बना लिया। महिलाओं ने मैनेजर पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
बैंक सखी पूजा गोला ने बताया कि शिव शक्ति समूह से 50-50 हजार रुपये का लोन लेने वाली महिलाओं का आरोप है कि लोन स्वीकृत होने के बावजूद बैंक पिछले एक महीने से उनके खातों में राशि नहीं डाल रहा है। बैंक कर्मचारी केवाईसी के नाम पर एक महीने से चक्कर कटवा रहे हैं। आरोप है कि शिकायत लेकर बैंक गईं तो मैनेजर और एरिया मैनेजर ने घंटों बैठाए रखा और बाद में यह कहकर टाल दिया कि वे अपनी समस्याएं ही हल नहीं करा पा रहे हैं।
जटोई निवासी नीरज देवी ने बताया कि भाई का एक्सीडेंट होने के कारण रुपयों की अत्यंत आवश्यकता है। कई बार केवाईसी कराने के बाद भी बैंक फॉर्म खो देता है और समाधान नहीं करता। इन बातों से नाराज महिलाएं बैंक के गेट पर धरने पर बैठ गईं और कर्मचारियों को बाहर निकलने तथा अन्य ग्राहकों को बैंक में घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर एसडीएम राजबहादुर, एलडीएम, बीडीओ देवेंद्र सिंह और कोतवाली निरीक्षक वीपी गिरि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत कर मामला शांत कराया। इस मौके पर नीरज देवी, प्रभा देवी, रेखा, हेमलता, कृष्णा, राखी देवी, रेशमा और अनीता समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
बैंक मैनेजर नीरज कौशिक का कहना है कि हमने किसी भी काम को करने से मना नहीं किया है। अब बैंक का प्रोसेस बदल गया है। अब लोन आदि की स्वीकृति आरओ ऑफिस से आती है। हमने फाइल आरओ को भेज रखी है। आज एक व्यक्ति आकर गाली-गलौज कर रहे थे, तो हमने मूल लाभार्थी को बुलाने के लिए कहा था। इसी बात पर काफी महिलाएं एकत्रित हो गईं और उनको भ्रमित कर इस तरह का माहौल बना दिया गया।