फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women died in train accident

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 24 Mar 2021 11:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
women died in train accident
महिला की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मकनपुर निवासी हेम कुमारी (40) पत्नी वीरेंद्र सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपने पुत्र के साथ पशुओं के लिए घास काट कर वापस घर आ रही थी। मृतका के भाई ने उसके पति एवं परिजनों पर उसकी हत्या कर साक्ष्यों को छिपाने के लिए उनको बिना बताए दाह संस्कार करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को महिला अपने पुत्र के साथ पशुओं के लिए घास लेकर वापस आ रही थी। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके मायके पक्ष को सूचना न देते हुए आनन फानन उसका दाह संस्कार कर दिया। मृतका के दो पुत्र बाहर रहकर काम करते है। एक पुत्र एवं पुत्री गांव में ही रहते हैं। इधर, किसी ने मायके पक्ष वालों को सूचना दी कि उसकी बहन की हत्या कर और उसके शव को जला दिया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मकनपुर आ गए। यहां पहुंचते ही उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनके साथ आई महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी। हंगामा एवं मारपीट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल सत्य प्रकाश ने मायके वालों को काफी समझाया तब जाकर वे माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई बनवारी सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव जंगला ने कोतवाली में तहरीर देकर मृतका के पति के साथ उसके पिता शंभू सिंह, मां श्रीदेवी एवं भाई भूरी सिंह, सोनू, छुन्ना एवं बच्चू सिंह तथा भूरी सिंह की पत्नी मंजू देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल सत्य प्रकाश का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हादसा है लेकिन मायके मृतका के भाई की तहरीर लेकर जांच की जा रही है।

मृतक महिला का फाइल फोटो।

मृतक महिला का फाइल फोटो।- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed