फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women death from fever in Kunjalpur.

कुंजलपुर में महिला की बुखार से मौत

Sun, 15 Sep 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
women death from fever in Kunjalpur.
गांव कुंजलपुर में बुखार से मृत महिला गीता तिवारी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

मौसम में अब बुखार जानलेवा बन रहा है। घर घर बुखार से पीड़ितों की चारपाई बिछी हुई हैं। सादाबाद क्षेत्र के गांव कुंजलपुर में बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी वेदप्रकाश तिवारी की पत्नी गीता पिछले काफी समय से बीमार थी। तीन दिन पहले आए बुखार से उसकी तबियत और अधिक खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जयपुर के एक अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार चला, लेकिन शुक्रवार को उपचार के दौरान ही गीता की मौत हो गई। परिजन हरिओम तिवारी ने बताया कि गीता की उम्र करीब 40 वर्ष थी। गीता पर दो लड़की और एक लड़का था। एक लड़की की शादी हो चुकी है। मृतक के घर पर दिन भर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। इधर, गांव में कई अन्य लोग भी बुखार की चपेट में बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed