{"_id":"dba920cfda864496ef464cd86ed49869","slug":"women-candidate-is-upper-in-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में पुरुषों से आगे रही महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में पुरुषों से आगे रही महिलाएं
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में जीत हांसिल करने में पुरूषों से आगे मातृ शक्ति रही। जीत का यह आंकड़ा भी चौंकाने वाला है कि जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 25 वार्डों में से 11 वार्डों में महिला प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।
चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो वार्ड नंबर एक से सुनीता देवी, वार्ड नंबर 4 से ओमवती यादव, वार्ड नंबर 5 से मुन्नी देवी, वार्ड नंबर 7 से आशा देवी, वार्ड नंबर 12 से कल्पना उपाध्याय, वार्ड नंबर 19 से सरोज उपाध्याय, वार्ड नंबर 20 से मीनू यादव, वार्ड नंबर 22 से रामवती बघेल, वार्ड नंबर 23 से सीमा अहेरिया, वार्ड नंबर 24 से निर्मला बघेल तथा वार्ड नंबर 25 से ललिता कुमारी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुकी हैं। इससे साफ है कि अब समाज का नजरिया महिलाओं के प्रति काफी बदलता जा रहा है। जनता का विश्वास पुरूष प्रत्याशियों की अपेक्षा अपने काम के प्रति ईमानदार महिला प्रत्याशियों पर अधिक बढ़ गया है।