फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women accused of throwing acids

महिला पर तेजाब फेंकने का आरोप

Sun, 12 May 2019 12:30 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 12 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women accused of throwing acids
एसिड अटैक की िशकार विवाहिता। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। कसबा पुरदिलनगर निवासी महिला ने सुसराल वालों पर दहेज के लिए तेजाब डालकर जलाने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत एसीएमओ एसडीएम से की है। जानकारी के अनुसार कसबा निवासी महिला सरिता  की शादी संजीव कुमार  पुत्र रामेश्वर रामनगर कॉलोनी से हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर में उससे दहेज की मांग पूरी न होने पर गाली गलौच की गई इसके बाद ससुराल वालों ने मिल कर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। महिला की चीख पुकार सुन कर मोहल्ले वाले आ गए। झुलसी महिला को इलाज के लिए पंत चौराहा स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए। एसएमओ ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


महिला पर तेजाब डाला गया था लेकिन, उसके बचाव करने के कारण तेजाब गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर जा गिरा जिससे वह झुलस गई। महिला को एंबुलेंस मंगा कर हाथरस चिकित्सालय भेजा गया। महिला का मायका कासगंज में है उसने पिता का नाम उदयवीर सिंह बताया है। कोतवाल डीके सिसौदिया के अनुसार प्रकरण उनके संज्ञान में आ गया है। लेकिन कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की तह में जाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed