{"_id":"67e314acdb6f74b2ac080e49","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-hathras-news-c-62-1-sali1024-103301-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव
Wed, 26 Mar 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
गांव कुकरगवां में मंगलवार दोपहर बाद एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका मिला। शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक जद्दोजहद हुई।
महिला की मौत की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मायके वाले, सुसराल वाले और ग्रामीण पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मना करने लगे। दोनों ओर से काफी देर तक बहस हुई। अंत में काफी समझाने के बाद यह लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के दो पुत्र हैं और दोनों बाहर नौकरी करते हैं। पुत्र की हाल ही में सीआरपीएफ में नौकरी लगी है। वह अभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन
महिला जिस समय फंदे पर झूली, उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली पर किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।