{"_id":"69fa2cbe7d966f3d6305312f","slug":"woman-teased-while-bathing-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नहाते समय महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोचा, धमकी देकर भागा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नहाते समय महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोचा, धमकी देकर भागा, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 05 May 2026 11:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 05 May 2026 11:15 PM IST
सार
महिला अपने घर पर अकेली थी। बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी घर का दरवाजा खोल कर अंदर घुस आया। पीड़िता को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला को नहाते समय एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 4 मई की शाम 6 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी सुरजीत घर का दरवाजा खोल कर अंदर घुस आया। पीड़िता को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज कर उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन