फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman slit her throat with blade late at night

Hathras News: घर में सब सो रहे थे, महिला ने देर रात ब्लेड से अपना गला काटा, हुई दर्दनाक मौत

Thu, 16 Mar 2023 01:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 01:51 PM IST
सार

महिला करीब एक साल से बीमार थी, जिसके कारण वह परेशान रहती थी। इस कारण महिला का दिमागी संतुलन भी प्रभावित था। बीमारी से परेशान महिला ने रात को ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman slit her throat with blade late at night
ब्लेड से काटी गर्दन, प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर के बेलनशाह कोठी निवासी एक महिला काफी समय से बीमारी थी। बीमारी से तंग आकर महिला ने बुधवार की रात करीब 12 बजे ब्लेड से  अपना गला काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े महिला के परिजन
विज्ञापन


कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बेलनशाह कोठी निवासी 48 वर्षीय प्रेमवती पत्नी स्वर्गीय रामबाबू लाल करीब एक साल से बीमार थी, जिसके कारण वह परेशान रहती थी। बताया जा रहा है कि इस कारण महिला का दिमागी संतुलन भी प्रभावित था। बीमारी से परेशान प्रेमवती ने रात को ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के गर्दन काटने से मौत की सूचना जैसे ही बेटे दिलीप को हुई, तो उसके होश उड़ गए। रोने व चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर पुलिस पहु्ंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed