फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman raped after giving her intoxicating cold drink

Hathras News: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

Fri, 17 Jan 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after giving her intoxicating cold drink
फिरोजाबाद निवासी एक महिला ने कोतवाली में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि 11 नवंबर 2024 को वह आगरा दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद वह आगरा से फिरोजाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।
दोपहर करीब दो बजे नामजद एक व्यक्ति का फोन आया, जो कि उसका पूर्व से परिचित है। वह उसे आगरा में रामबाग चौराहे आगरा के निकट मिला। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति था, जिसे उसने अपना बहनोई बताया। यह दोनों बोले कि तुम हमारे साथ चलो, तुम्हें अपनी बहन के यहां से दवा दिलवाने के बाद फिरोजाबाद पहुंचवा देंगे।
महिला ने कहा कि उसने इन व्यक्तियों पर विश्वास कर लिया। दोनों उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर ले गए। उसके बाद दोनों ने उसे सादाबाद में बस स्टैंड के पास लाकर कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कोेल्ड ड्रिंक में पिला दिया, जिसे पीते ही वह सुध-बुध खो बैठी।
विज्ञापन

यहां से दोनों नामजद उसे गांव नारायणपुर वाद ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह दोनों उसे बाइक पर बैठाकर गांव से दूर सुनसान जगह पर छोड़ गए। उसका मोबाइल भी नामजदों ने छीन लिया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसे बदनाम कर देंगे और उसे व उसके बच्चों को मार देंगे। रिपोर्ट ब्रजेश, शशि व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed