फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman kidnapped after rape, returned after two months and narrated her agony

Hathras News: दुष्कर्म के बाद महिला को किया अगवा, दो माह बाद लौटकर सुनाई व्यथा

Sun, 27 Aug 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2023 01:27 AM IST
सार

महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं। 24 जून की शाम वह शौच के लिए खेत पर गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में डालकर दिल्ली ले गए। घटना के दौरान उसके पति घर पर मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
Woman kidnapped after rape, returned after two months and narrated her agony
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को दुष्कर्म के बाद तीन लोगों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद भी पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। दो महीने बाद आरोपियों के चंगुल से छूटकर लौटी पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं। 24 जून की शाम वह शौच के लिए खेत पर गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में डालकर दिल्ली ले गए। घटना के दौरान उसके पति घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


22 अगस्त को किसी भी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर सादाबाद पति के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों ने पहुंचकर किसी भी तरह की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने चिकित्सकीय परीक्षण की मांग करते हुए आईपीसी की धारा 342, 376डी के तहत गीतम पुत्र सुनहरी लाल, बनवारी लाल पुत्र सुनहरी लाल, भूपेंद्र पुत्र महावीर सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed