फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman has created this law, I salute the woman

हाथरस: नारी ने ही रचा है ये विधान, नारी को है शत-शत प्रणाम

Sat, 18 Feb 2023 07:03 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Feb 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Woman has created this law, I salute the woman
गांव चंदवारा स्थित केएल इंस्टीट्यूट ऑफ एजेकेशन में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नारी सशक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहपऊ। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को गांव चंदवारा स्थित केएल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्राओं ने काव्य पाठ करते हुए महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की।

सर्वप्रथम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सुधीर दीक्षित ने स्टाफ के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण किया और उनके समझ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



शिक्षिका अल्पना दीक्षित ने सभी छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत देते हुए समाज सेवा के साथ नारी उनके अधिकारों के प्रति को जागरूक करने की लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा लूबना ने नारी शक्ति है सम्मान, नारी गौरव है अभिमान, नारी ने ही रचा है ये विधान, नारी को है शत-शत प्रणाम सुनाकर समां बांध दिया। छात्रा रुबी कुशवाह ने कहा कि हौसले से भरती हैं ऊंची उड़ान, न कोई शिकायत न कोई थकान... छात्रा प्रियंका शर्मा ने कहा मीरा की अमर भक्ति किसी जहर से मर नहीं सकती, झांसी वाली रानी किसी डर नहीं सकती... छात्रा कीर्ति सिसोदिया ने स्त्री कभी हारती नहीं है, उसे हराया जाता है, समाज क्या कहेगा यह कहकर, बचपन में उसे डराया जाता है...।
छात्रा प्राची शर्मा ने कहा मौन हूूं, निशब्द नहीं, आवाज हूं बस बोलती नहीं... छात्रा नेहा दुबे ने कहा नारी मां है उसकी पूजा करो, नारी बहन है स्नेह करो... देवेश राय ने कहा नारी को दुनियां ने जब से सम्मान दिया है, नारी ने अपनी ताकत पहचान लिया है... ज्योति ने कहा जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुमसे हारी है... छात्रा अंजली ने कहा कि प्राचीन समय में भी महिलाओं ने पुरुष प्रधान समाज में उनकी योग्यता बल पर सम्मान लिया।
छात्रा कशिश जैन कहा कि महिला को सशक्त बनने के लिए शिक्षित होना होगा। शिक्षा ही उनमें आत्मबल का संचार कर सकती है। रतनेश रतन ने कहा जब एक पुरुष शिक्षित होता है तो वह एक ही परिवार को शिक्षित करता है और यदि नारी को शिक्षित किया जाता है तो वह दो परिवार को शिक्षित करती है। अन्य छात्राओं में मोहनी, अन्नू, मनु पाठक, मनोरमा, मंगेश आदि ने भी विचार व्यक्त किए।



संचालन प्राचार्य चंद्र दत्त पाठक ने किया। इस मौके पर रमेश चंद्र शर्मा, दीपक कुमार, नवीन दुबे, राजन लाल आदि मौजूद रहे। अंत में चेयरमैन सुधीर ने सभी छात्राओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करके देश में अपना नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


इसके साथ अमर उजाला के इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं का जागरूक बनाने के लिए किए जा रहे इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed