{"_id":"6488ac54d993645c9e00137a","slug":"woman-going-for-treatment-dies-at-bus-stop-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: इलाज कराने जा रही महिला की बस स्टॉप पर मौत, मां व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: इलाज कराने जा रही महिला की बस स्टॉप पर मौत, मां व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
Tue, 13 Jun 2023 11:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:20 PM IST
सार
गांव सुसावली निवासी रामवती अपनी बेटी रेनू को इलाज के लिए वृंदावन ले जा रही थी। मुरसान कोतवाली के निकट बस स्टॉप पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक रेनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
बस स्टॉप पर विलाप करती मृतक की मां व साथ बैठे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में कोतवाली मुरसान के निकट बस स्टॉप पर मंगलवार की दोपहर को एक महिला की अचानक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए और पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस की सहायता से महिला के शव को उसके मायके गांव सुसावली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गांव सुसावली निवासी रामवती अपनी बेटी रेनू को इलाज के लिए वृंदावन ले जा रही थी। मुरसान कोतवाली के निकट बस स्टॉप पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक रेनू की मौत हो गई। रामवती के साथ रेनू व उसके तीन बच्चे थे। रेनू की मौत के बाद रामवती व उसके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। रेनू की शादी करीब 10 साल पहले गोंडा अलीगढ़ से हुई थी।
विज्ञापन