फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies after collision with Bolero car

Hathras Road Accident: बोलेरो ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर समेत छह घायल

Mon, 13 May 2024 12:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 12:44 PM IST
सार

अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बोलेरो ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और बच्ची गंभीर घायल हो गए। हादसे में छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। महिला की मौत से परिवार  में मातम छा गया।

विज्ञापन
Woman dies after collision with Bolero car
मृतक सुनीता और पलटी हुई बोलेरो गाड़ी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

12 मई की रात्रि लगभग 10:30 बजे सिकंदराराऊ स्थित अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर अलीगढ़ की तरफ जा रही कार में पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से कार में बैठी महिला के सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  टक्कर के बाद दोनों गाड़ी सड़क पर पलट गईं । दुर्घटना में मृतका के पति तथा बेटी के भी घायल होने की सूचना है। बोलेरो में चालक भी घायल हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुदर्शन पुत्र सियाराम निवासी गांव भैसोरा खुर्द कासगंज शादी समारोह में भाग लेकर अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव महामई सलामत नगर सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर के पास कार में पीछे से आती बोलेरो ने  टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार 28 वर्षीय सुनीता पत्नी सुदर्शन के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वाहन
कार चला रहे सुदर्शन को भी चोट आई। साथ ही कार में बैठी सुनीता की 6 वर्षीय बेटी रागिनी घायल हो गई। बोलेरो के चालक राहुल पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव चोंगाव छर्रा के भी चोट आई हे। कार में कुल छह लोग बैठे हुए थे। एक महिला की मौत हो गई, एक पुरुष और एक बच्ची घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को सीधा कर आवागमन को सुचारू कराया। घटना की रिपोर्ट सुदर्शन ने बोलेरो चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने सुनीता की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed