फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies after being hit by engine of Chari threshing machine

Hathras: चरी कूटने की मशीन के इंजन में आई महिला की साड़ी, हुई दर्दनाक मौत, मां के शव को देख बेहोश हुआ बेटा

Sun, 03 Sep 2023 05:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 05:19 PM IST
सार

महिला डीजल इंजन के पास बैठकर इंजन की स्पीड पर नियत्रंण के बटन को आवश्यकतानुसार कम और अधिक कर रही थी। अचानक उसकी साड़ी इंजन की पहिए में फंस गई। इंजन के पहिऐ में साड़ी फंसने पर महिला चक्कर खाकर बुरी तरह से घायल होकर वहीं गिर पड़ी।

विज्ञापन
Woman dies after being hit by engine of Chari threshing machine
मृतक महिला श्रीमती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सहपऊ के गांव पीहुरा में रविवार सुबह दस बजे चरी कूटते वक्त चरी कूटने की मशीन के लिए लगाए इंजन की चपेट में आने से घालय की मौत हो गई। महिला के मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया । मां का शव जैसे ही घर पर पहुंचा, उसका छोटा बेटा बेहोश हो गया,  ग्रामीण उसे संभालने में लग गए। 

विज्ञापन


शोक में ग्रामीण व परिजन
विज्ञापन


 गांव पीहुरा निवासी राजेन्द्र सिंह और उसकी 48 वर्षीय पत्नी श्रीमती सुबह खेतों से चरी काट कर लाने के बाद रोजाना की भांति इंजन लगी मशीन पर पशुओं के लिए चरी कूट रहे थे। श्रीमती डीजल इंजन के पास बैठकर इंजन की स्पीड पर नियत्रंण के बटन को आवश्यकतानुसार कम और अधिक कर रही थी। अचानक उसकी साड़ी इंजन की पहिए में फंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन के पहिऐ में साड़ी फंसने पर महिला चक्कर खाकर बुरी तरह से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। घायल महिला का पति एवं अन्य परिजन उसे सीएचसी सादाबाद ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

बेहोश बेटा

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में जैसे ही मां का शव पहुंचा, तो उसका छोटा पुत्र श्माम सुन्दर बेहोश होकर गिर पड़ा। कुछ लोग उसे संभालने में लग गए। देर शाम गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed