फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman commits suicide by drinking acid

Hathras: शराबी पति से परेशान महिला ने तेजाब पीकर दी जान, अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुराली, हत्या का आरोप

Sun, 17 May 2026 09:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 17 May 2026 09:21 PM IST
सार

रात में अनीषा व उसके पति के बीच विवाद हुआ था। इस पर पति ने पत्नी को पीटा था। पुलिस के अनुसार रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर देर रात ही घर में बाथरूम साफ करने के लिए रखा तेजाब का सेवन कर लिया।

विज्ञापन
Woman commits suicide by drinking acid
मृतका अनीषा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के कस्बा मेंडू में शराबी पति की मारपीट से परेशान महिला ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। सुबह मायके वालों के आने से पहले ससुराल के सभी लोग भाग गए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के मखनपुर थाने के गांव नगला तुरकिया की अनीषा (20) पुत्री बृजेश कुमार की शादी दो मार्च 2025 को मेंडू के कस्बा जाटवान खुर्द निवासी राजमोहन से हुई थी। 16 मई रात अनीषा व उसके पति के बीच विवाद हुआ था। इस पर पति ने पत्नी को पीटा था। पुलिस के अनुसार रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर देर रात ही घर में बाथरूम साफ करने के लिए रखा तेजाब का सेवन कर लिया। 17 मई तड़के मायके से अनीषा के पिता व परिवार के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां शव देख कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अनीषा के भाई संकेत का आरोप है कि राजमोहन शादी के बाद से ही उनकी बहन को प्रताडि़त कर रहा था। दहेज में वह बाइक की मांग कर रहा था। वह रोजाना शराब पीकर आता और उनकी बेटी से मारपीट करता था। 16 मई की शाम को भी राममोहन का फोन आया था। वह बाइक की मांग कर रहा था। इसके बाद अनीषा से भी झगड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि अनीषा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा सुरक्षित किया गया है। छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed