फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman body not identified

Hathras News: दो दिन बाद भी महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त, गला रेतकर की गई थी हत्या

Thu, 01 Aug 2024 05:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 05:26 PM IST
सार

लुटसान के खेत में महिला का शव मिला था। युवती की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। शव देखकर मौके पर भीड़ लग गई थी।

विज्ञापन
Woman body not identified
महिला का शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

हाथरस में सासनी क्षेत्र के लुटसान स्थित खेत में महिला के शव की दो दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस महिला की पहचान के साथ-साथ घटना के खुलासे के प्रयास में भी जुटी हुई है।

विज्ञापन


लुटसान के खेत में 31 जुलाई की सुबह करीब 26 वर्षीय महिला का शव मिला था। युवती की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। शव देखकर मौके पर भीड़ लग गई थी। कोतवाली सासनी पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में प्रधान प्रतिनिधि ने सासनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला के कपड़े व गले में मिले लॉकेट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहचान का प्रयास कर रही है। मामले में सीओ रामप्रवेश राय ने बताया है कि शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम में रखवाया है। आसपास के जिले में भी सूचना दी गई है। महिला की पहचान के साथ हत्यारोपियों की भी तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed