फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman blood stained body found in field clothes disheveled a young man in custody

Hathras News: खेत में मिला महिला का रक्त-रंजित शव, कपड़े थे अस्त-व्यस्त, एक युवक हिरासत में

Sun, 26 Feb 2023 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 09:51 PM IST
सार

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन को कस्बा मेंडू का ही एक युवक,जोकि उसकी बहन के ससुराल पक्ष का पड़ोसी है, लेकर आया है। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। इधर, पुलिस ने जब छानबीन की तो जहां महिला का शव पड़ा मिला, उसके निकट ही एक खाली मकान में पुलिस को खून आदि के छींटे मिले हैं।

विज्ञापन
Woman blood stained body found in field clothes disheveled a young man in custody
खेत में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत गिजरौली के निकट टाप रोड पर एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गेहूं के खेत में मिला। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी वहां पहुंच गए और वहां पुलिस अधिकारी भी आ गए। पुलिस ने काफी देर तक हत्या को लेकर छानबीन की। महिला के परिजनों ने उसके एक पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और एक युवक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र में गिजरौली के निकट टाप रोड पर रविवार की शाम साढ़े चार बजे के लगभग एक महिला का रक्तरंजित शव गेहूं के खेत में मिला। उसके कपड़े काफी अस्त-व्यस्त थे। महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। सूचना मिलने पर वहां भीड़ लग गई और उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। महिला का मायका निकट के ही एक मोहल्ले में था और उसकी शादी दस साल पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। महिला का पति बेलदारी करता है। इस महिला के शव की बरामदगी होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह और बाद में पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय भी आ गए। 
विज्ञापन


मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन को कस्बा मेंडू का ही एक युवक,जोकि उसकी बहन के ससुराल पक्ष का पड़ोसी है, लेकर आया है। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। इधर, पुलिस ने जब छानबीन की तो जहां महिला का शव पड़ा मिला, उसके निकट ही एक खाली मकान में पुलिस को खून आदि के छींटे मिले हैं। यह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया है लेकिन अभी खाली पड़ा है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस महिला की हत्या वहीं की गई है और उसके बाद उसे शव को खेत में फेंक दिया गया है। शव के निकट ही शराब की खाली बोतल आदि पड़ी मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महिला शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं  को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। अभी इस सिलसिले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।  -देवेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed