{"_id":"62d99b82d62d8300774873ce","slug":"woman-beat-up-auto-driver-hathras-news-ali296536973","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला ने ऑटो चालक को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला ने ऑटो चालक को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे मारपीट के दौरान गुस्से से तमतमाई महिला। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे राम दरबार मंदिर के सामने कुछ लोग दुकानों से कपड़े व अन्य सामान खरीद रहे थे। इस दौरान एक लोडर ऑटो और कार में भिड़ंत हो गई। इन दोनों वाहनों के नीचे दो युवक एक महिला व दुकानदार दब गए। यह दृश्य देखकर वहां भगदड़ मच गई।
लोगों ने टेंपो के नीचे दबे लोगों को निकाला। इस बात से गुस्साए लोगों ने एक ऑटो के चालक को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। घायल महिला के साथ की महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने चप्पल उतारी और चालक को पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
यहां काफी देकर तक चली लाइव मारपीट को देख लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने मामले को शांत कराया और ऑटो वाले को भगा दिया। कार चालक पास के मोहल्ले का होने का फायदा उठा कर भाग गया। इसके बाद सभी अपने अपने ठिकाने की ओर चले गए। संवाद