{"_id":"6612c32d4cf6191bb609a41c","slug":"woman-accuses-in-laws-of-dowry-harassment-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
Sun, 07 Apr 2024 09:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:32 PM IST
सार
चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी पांच साल पहले शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि के कुछ समय बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। पति शराब पीकर मारपीट करता है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का अरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी पांच साल पहले शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि के कुछ समय बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। पति शराब पीकर मारपीट करता है।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता है। सास-ससुर ने गालियां देकर घर से निकाल दिया। महिला पर एक चार साल की बेटी भी है। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की है। पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन