{"_id":"695376765fdea381b50aae2a","slug":"winter-vacation-declared-in-hathras-schools-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: शीतकालीन अवकाश घोषित, 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: शीतकालीन अवकाश घोषित, 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
Tue, 30 Dec 2025 12:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:22 PM IST
सार
31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक अवकाश परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन तथा निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
विज्ञापन
स्कूल बंद
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों सहित सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक रहेगा।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने बताया कि यह अवकाश परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन तथा निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। इस दौरान परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन