फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Will read daughters, go ahead, create new society

बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी, नया समाज गढ़ेंगी

Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Will read daughters, go ahead, create new society
पुरानी कलेक्ट्रेट में अमर उजाला अपराजिता की विशाल रैली के समापन पर उपस्थित छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत मंगलवार को शहर में जागरूकता रैली डीआरबी इंटर कालेज के मैदान से निकाली गई। रैली के जरिए नारी सशक्तीकरण की आवाज बुलंद हुई। रैली में हजारों की तादाद में स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। शहर में कई जगहों पर इस रैली का जोशीला स्वागत किया गया। रैली         में शामिल हजारों छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर शहर के लोग भी दंग रह गए। बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी, नया समाज गढ़ेंगी के नारों से शहर गूंज उठा।
विज्ञापन


मंगलवार को डीआरबी इंटर काॅलेज के मैदान से अमर उजाला अपराजिता रैली को डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर डीएम, एसपी के अलावा नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, सीडीओ एसपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गमपाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल आंधीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, एमएलडीवी इंटर कालेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त आदि ने विचार व्यक्त कर नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। इस मौके पर मनु दीक्षित, रूबिया खान, आशु कवि अनिल बौहरे आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।
विज्ञापन


उसके बाद यह रैली शहर के डीआरबी इंटर कालेज के मैदान शुरू होकर शहर के बीएच मिल रोड, चामड़ गेट, सब्जी मंडी, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, मेंडू गेट पुलिस चौकी, कमला बाजार, कोमल कांपलेक्स, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पर पहुंची। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं के हाथों में अपराजिता के बैनर और तख्तियां लगी थीं। अपराजिता की थीम पर यह छात्र-छात्राएं खुद भी नारी सशक्तीकरण को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। रैली में सबसे पहले शामिल सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राएं घोष के साथ नारी सशक्तीकरण से संबधित धुन बजाते हुए चल रही थीं। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के वालिंटियर भी रैली में कदम ताल करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों की तादाद में शामिल छात्र-छात्राओं का अनुशासन भी देखने लायक था। पुरानी कलेक्ट्रेट में पहुंचकर रैली एक सभा में तब्दील हो गई। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने रैली और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम व रैली समाज को नई दिशा देगी। इस मौके पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश नगाइच, गोविंद उपाध्याय, छात्रा करीना चौधरी, पूजा, महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका सुनीता शर्मा, मुरसान जीएसएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सरजू कुमार, सुरजोबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका माधुरी गौतम आदि ने नारी की गरिमा का बखान किया। रैली के दौरान कोतवाली निरीक्षक जेएस पवार व महिला थाना प्रभारी नंदनी सिंह, यातायात उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह भी मय पुलिस फोर्स के मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed