{"_id":"686fd871c7859f31b10a9398","slug":"wife-of-former-hathras-mp-passes-away-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पूर्व सांसद की पत्नी का निधन, एक वर्ष से थीं बीमार, क्षेत्र में शोक व्याप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पूर्व सांसद की पत्नी का निधन, एक वर्ष से थीं बीमार, क्षेत्र में शोक व्याप्त
Thu, 10 Jul 2025 08:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:43 PM IST
सार
निर्मला शैलानी जीटी रोड पर काफी समय से प्रबुद्ध बाल भारती स्कूल का संचालन कर रही थीं। कैनाल रोड स्थित उनके निजी स्थान में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
निर्मला शैलानी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रपाल शैलानी की पत्नी निर्मला शैलानी (80) का 10 जुलाई को निधन हो गया। वह एक साल से बीमार थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
निर्मला शैलानी पिछले एक वर्ष से बीमार चल रही थीं। 10 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय शैलानी के तीन पुत्र और एक पुत्री है। निर्मला जीटी रोड पर काफी समय से प्रबुद्ध बाल भारती स्कूल का संचालन कर रही थीं। कैनाल रोड स्थित उनके निजी स्थान में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शवयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
उनके निधन पर डॉ. विनोद कुमार पवन, राय साहब, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, अनिल कुमार वार्ष्णेय, बसपा नेता मनोज पंडित, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, ओम प्रकाश गौतम आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन