फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife died and husband injured in car collision with dumper

Hathras News: डंपर ने कार में मारी टक्कर, अलीगढ़ के कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल

Fri, 09 Feb 2024 07:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 07:38 PM IST
सार

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर आर्यनगर कॉलोनी निवासी पति-पत्नी कार में सवार होकर आगरा से अलीगढ़ लौट रहे थे। हाथरस के हतीसा बाईपास के निकट डंपर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गए।

विज्ञापन
Wife died and husband injured in car collision with dumper
मृतका निधि सक्सेना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा बाईपास के निकट डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

बाई पास पर डंपर द्वारा कार में टक्कर मार दिए जाने के बाद महिला की मौत होने पर पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़
विज्ञापन

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी निवासी राहुल सक्सेना अलीगढ़ के रामघाट रोड पर आर्यनगर कॉलोनी में रहते हैं। वह अलीगढ़ की एक बीयर फैक्टरी में काम करते हैं। 9 फरवरी को वह 38 वर्षीय पत्नी निधि सक्सेना के साथ कार से आगरा से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे वह हतीसा बाईपास पर पहुंचे। तभी डंपर ने कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने निधि सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला ने अपने पीछे एक बच्चे को बिलखते हुए छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed