{"_id":"65c631461e5ea454b907996c","slug":"wife-died-and-husband-injured-in-car-collision-with-dumper-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डंपर ने कार में मारी टक्कर, अलीगढ़ के कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डंपर ने कार में मारी टक्कर, अलीगढ़ के कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल
Fri, 09 Feb 2024 07:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:38 PM IST
सार
अलीगढ़ के रामघाट रोड पर आर्यनगर कॉलोनी निवासी पति-पत्नी कार में सवार होकर आगरा से अलीगढ़ लौट रहे थे। हाथरस के हतीसा बाईपास के निकट डंपर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतका निधि सक्सेना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा बाईपास के निकट डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी निवासी राहुल सक्सेना अलीगढ़ के रामघाट रोड पर आर्यनगर कॉलोनी में रहते हैं। वह अलीगढ़ की एक बीयर फैक्टरी में काम करते हैं। 9 फरवरी को वह 38 वर्षीय पत्नी निधि सक्सेना के साथ कार से आगरा से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे वह हतीसा बाईपास पर पहुंचे। तभी डंपर ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने निधि सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला ने अपने पीछे एक बच्चे को बिलखते हुए छोड़ा है।