फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wholesale sugar prices drop by 2 per kg; retail price stands at 65 per kg.

Hathras News: थोक में दो रुपये किलो गिरे चीनी के दाम, फुटकर में 65 रुपये किलो भाव

Tue, 25 Aug 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 25 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Wholesale sugar prices drop by 2 per kg; retail price stands at 65 per kg.
शहर की एक चीनी दुकान पर स्टॉक आदि की जानकारी करते अधिकारी। स्रोत : प्रशासन - फोटो : Administration
शहर की थोक मंडी में चीनी के दामों में सोमवार को दो रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन आम उपभोक्ताओं को इसका कोई फायदा नहीं मिला। खुदरा बाजार में अब भी चीनी 65 रुपये प्रति किलो की दर से ही बेची जा रही है। थोक भाव टूटने के बाद भी विक्रेता बढ़े हुए पुराने दामों पर ही चीनी बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में चीनी के दामों में आ रहे लगातार उतार-चढ़ाव से खुदरा व्यापारी भी असमंजस में हैं। शहर के कई परचून विक्रेताओं ने जोखिम से बचने के लिए फिलहाल चीनी की नई खरीद और बिक्री पूरी तरह बंद कर दी है। उनका कहना है कि जब तक थोक बाजार में चीनी की दरें स्थिर नहीं हो जातीं, तब तक वे कारोबार रोककर रखेंगे।
विज्ञापन

चीनी की कीमतों में अचानक आए उछाल और जमाखोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला पूर्ति विभाग, सदर तहसील और मंडी समिति के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख गुड़हाई बाजार व अन्य बाजारों, थोक प्रतिष्ठानों और सुपर मार्केट में अचानक चेकिंग की। इस दौरान टीम ने दुकानों पर चीनी के उपलब्ध स्टॉक, रेट बोर्ड पर अंकित भाव और चीनी की गुणवत्ता की गहनता से जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सब ठीक मिला, विक्रेताओं को दी हिदायत
नायब तहसीलदार शिव कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी भी दुकान या गोदाम पर निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक या कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली है। हालांकि टीम ने सभी थोक व फुटकर व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि थोक दरों में आई कमी का लाभ तुरंत उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए। यदि कोई भी व्यापारी चीनी की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या अवैध जमाखोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed