फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   While bathing in the swimming pool, the condition of the young man gets worse, death

स्वीमिंग पूल में नहाते समय युवक की हालत बिगड़ी, मौत

Mon, 10 Jun 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 10 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
While bathing in the swimming pool, the condition of the young man gets worse, death
रिंकू का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। सिकंदराराऊ रोड स्थित एआरटीओ ऑफिस के सामने बने स्वीमिंग पूल में नहाते समय एक युवक की मौत हो गई। युवक नहाने के लिए जब स्वीमिंग में कूदा तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। इधर, देर रात स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ रोड पर एआरटीओ कार्यालय से थोड़ा सा आगे निहारिका स्वीमिंग पूल है। रविवार को बुर्ज वाला कुआं निवासी रिंकू जोशी पुत्र महेशचंद्र जोशी भी वहां नहाने के लिए गया था। उसने स्वीमिंग पूल में ऊपर से छलांग लगाई तो पानी में डुबकी के साथ ही उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर के लिए वह पानी में ही पड़ा रहा। जब वह बाहर नहीं निकला तो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला। उसके साथ गए लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


वहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही रिंकू ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद कर्मियों और अन्य लोगों ने उसकी कोई सुधि नहीं ली। इधर, स्वीमिंग पूल  कर्मी नरेंद्र का कहना था कि नहाने की वजह से युवक की मौत नहीं हुई। उसने मुंह में गुटका खाकर छलांग लगाई थी। इसकी वजह से उसकी मौत हो सकती है। वहीं, जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. नवनीत अरोड़ा ने बताया कि जब युवक को लाया गया तो उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तभी उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed