फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   When people were stopped from abusing children, they pelted stones at them.

Hathras News: बच्चों को गाली देने से टोका तो किया पथराव

Thu, 19 Jun 2025 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
When people were stopped from abusing children, they pelted stones at them.
गांधीपार्क थाने के दुबे का पड़ाव स्थित कोयले वाली गली में बुधवार देर रात दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। विवाद की शुरुआत गली में बैडमिंटन खेल रहे बच्चों को पड़ोसी द्वारा गाली देने से रोकने पर हुई। करीब 15 मिनट तक छत से गली व आसपास के कई मकानों पर ईंट पत्थर बरसाए गए, जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। भीड़ जमा होने व पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार रात करीब 10:30 बजे ई-रिक्शा चालक सुनील कुमार के बच्चे गली में बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान ढकेल लगाने वाले पड़ोसी सोनू ने गाली देकर टोका कि उनके दरवाजे पर मत खेलो। गाली सुनकर दरवाजे पर खड़ी सुनील की बेटी ने विरोध किया तो उसने हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


इस शोरगुल पर अंदर से अन्य परिजन आ गए व पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। उन्हें आता देख पड़ोसी अपने मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से पहले गली में व बाद में पड़ोसी शंकर, भूदेव, सुनील के भाई सुशील व बंटी के मकान पर पथराव किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन इससे पहले आरोपी छत के रास्ते भाग गया। पूरी गली में ईंट पत्थर बिखरे पड़े थे। इस पथराव में सुनील की पत्नी पिंकी व भाई सुशील को चोट आई है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed